रायबरेली: एडीओ पर सफाई कर्मचारियों ने लगाया गंभीर आरोप, किया प्रदर्शन
रायबरेली। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय में एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों ने एडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। खंड विकास अधिकारी द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद सफाई कर्मी शांत हुए। सहायक खंड विकास अधिकारी सफाई कर्मचारियों ने लगाया घूस मांगने का आरोप, ब्लॉक मुख्यालय पर किया हंगामा। सफाई कर्मचारियों का आरोप तय …
रायबरेली। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय में एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों ने एडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। खंड विकास अधिकारी द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद सफाई कर्मी शांत हुए।
सहायक खंड विकास अधिकारी सफाई कर्मचारियों ने लगाया घूस मांगने का आरोप, ब्लॉक मुख्यालय पर किया हंगामा।
सफाई कर्मचारियों का आरोप तय कि एडीओ पंचायत पेरोल जमा करने तथा बोनस का भुगतान करने के एवज में घूंस मांगते है। सफाई कर्मचारी पूनम, सुमन, आरती, ज्ञानवती, रामरती, सीमा देवी, शांति, सुशील कुमार, लव कुश, जसवंत कुमार, अमृतलाल, रमेश कुमार, उदय भान, रामकुमार 100 में दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी अपना पेरोल जमा करने को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे थे।
उनका आरोप है कि सहायक खंड विकास अधिकारी द्वारा पैरोल जमा करने तथा बोनस दिलाए जाने के नाम पर सफाई कर्मचारियों से तीन, तीन हजार रुपए घूस मांगने लगे। जिसके बाद सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो उठे और ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।
मामला खंड विकास अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद एडीओ पंचायत को अपने कक्ष में बुलाया और कड़ी फटकार लगाते हुए सभी सफाई कर्मचारियों के पैरोल को जमा कराया। तब जाकर सफाई कर्मचारी शांत हुए। इस बाबत खंड विकास अधिकारी तेजराम वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कराकर सफाई कर्मचारियों के पैरोल जमा कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: रामगढ़ में आई दैवीय आपदा की होगी मजिस्ट्रेट जांच
