मुरादाबाद : दवाई लेने गई महिला बेटे के साथ लापता
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मासूम बेटे के साथ दवाई लेने निकली महिला बच्चे के साथ गायब हो गई। पति से मुकदमेबाजी के चलते महिला पांच साल से मायके में रह रही थी। परेशान पिता ने सिविल लाइंस थाने में बेटी और नाती की गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी है। थाना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मासूम बेटे के साथ दवाई लेने निकली महिला बच्चे के साथ गायब हो गई। पति से मुकदमेबाजी के चलते महिला पांच साल से मायके में रह रही थी। परेशान पिता ने सिविल लाइंस थाने में बेटी और नाती की गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव विशनपुर भीमाठेर निवासी राहत जान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुबीना की शादी मऊ हरथला निवासी मोहम्मद नबी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने गर्भवती रुबीना को घर से निकाल दिया। करीब छह साल से वह मायके में ही रह रही है। मायके में ही रुबीना ने बेटे शुभान को जन्म दिया।
इस दौरान उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। यह मुकदमा परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें 24 मार्च को सुनवाई होनी है। राहत जान के अनुसार सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी 30 वर्षीया पुत्री रुबीना अपने पांच वर्षीय पुत्र शुभान के साथ घर से निकली थी।
उसे हरथला में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित निजी चिकित्सक के पास जाना था। इसके बाद घर नहीं लौटी। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मां-बेटे की तलाश शुरूकर दी गई है।
