बरेली: संपत्ति के लिए बेटी ने लगाया था वैश्यावृत्ति कराने का आरेाप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिता पर वैश्यावृति कराने का आरोप लगाते हुए जहर खाने वाली महिला के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं।जांच में पता चला है कि महिला संपत्ति पाने के लिए एक भाई के साथ मिलकर पिता पर यह आरोप लगा रही थी। जबकि पिता ने प्रेम विवाह करने के बाद उसे संपत्ति …

बरेली, अमृत विचार। पिता पर वैश्यावृति कराने का आरोप लगाते हुए जहर खाने वाली महिला के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं।जांच में पता चला है कि महिला संपत्ति पाने के लिए एक भाई के साथ मिलकर पिता पर यह आरोप लगा रही थी। जबकि पिता ने प्रेम विवाह करने के बाद उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने अपने ही पिता पर आरोप लगाया था कि वह बीते 10 साल से उससे वैश्यावृत्ति करवा रहे थे। वह दो माह से इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से कर रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने 19 मार्च की रात जहरीला पदार्थ खा लिया और जिला अस्पताल में भर्ती हो गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि महिला संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए पिता पर गंभीर आरोप लगा रही थी। महिला के एक भाई ने भी बहन पर संपत्ति में जबरन हिस्सा मांगने का आरोप लगाया है।

महिला द्वारा पिता पर लगाए गए आरोप गलत हैं। वह संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए परिजनों पर यह आरोप लगा रही थी।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये भी पढ़ें-

बरेली: तो गिर सकती है लिपिक पर गाज

संबंधित समाचार