एम्स में नहीं हो पाया लालू प्रसाद यादव का इलाज, किडनी में संक्रमण के चलते हुए थे भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट करने से मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक एम्स के डॉक्टरों ने लालू को रांची के रिम्स में ही इलाज कराने …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट करने से मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक एम्स के डॉक्टरों ने लालू को रांची के रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी है। बता दें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव (73) को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार की शाम लगभग छह बजे विशेष विमान से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया, जहां उन्हें रात नौ बजे भर्ती किया गया था।

रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के मेडिकल बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने पर फैसला किया गया था। एक सूत्र ने कहा कि, प्रसाद को रातभर आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। उन्हें तड़के करीब तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख 73 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को पांच वर्ष की कैद तथा 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी थी। जेल में बंद राजनेता, गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

इसे भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि

 

 

 

संबंधित समाचार