RBI में निकलने वाली हैं बंपर वैकेंसी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आने वाले दिनों में ​रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बंपर भर्तियां निकालने जा रहा है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी के पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। जिसके लिए उसने एक शॉर्ट नोटिस भी जारी किया है। बता दें योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक साइट पर 28 …

आने वाले दिनों में ​रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बंपर भर्तियां निकालने जा रहा है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी के पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। जिसके लिए उसने एक शॉर्ट नोटिस भी जारी किया है। बता दें योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक साइट पर 28 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 तय की गई है।

बता दें इस भर्ती के द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के 294 खाली पदों को भरा जाएगा। वहीं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 28 मई 2022 से 6 अगस्त 2022 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या फिर मास्टर्स डिग्री होनी जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 28 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं किसी दूसरे तरह से किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

इन पदों पर निकली सरकरी वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट