फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में स्टार्स ने लिए करोड़ों रुपए, जानें किसे मिली कितनी फीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मु्ंबई। बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी चर्चा में है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा अब यह महज एक फिल्म ना रहकर आम लोगों की भावना बन चुकी है। यह फिल्म आज 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। लेकिन क्या आपको पता की इस फिल्म के …

मु्ंबई। बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी चर्चा में है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा अब यह महज एक फिल्म ना रहकर आम लोगों की भावना बन चुकी है। यह फिल्म आज 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। लेकिन क्या आपको पता की इस फिल्म के लिए किस सितारें ने कितनी फीस ली है।

फिल्म में पुष्कर नाथ की भूमिका में सबका दिल जीतने वाले अनुपम खेर ने करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए अनुपम खेर को 1 करोड़ रूपए मिले हैं।

आईएएस ब्रह्मा दत्त की भूमिका निभाने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की फीस 1.5 करोड़ चार्ज किया।

फिल्म के राधिका मेनन की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने 50-70 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

लक्ष्मी दत्त की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी को 50 लाख रुपये बतौर फीस मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को 1 करोड़ रुपये की फीस दी है।

एक्टर दर्शन कुमार ने इस फिल्म में कृष्ण पंडित की भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें 45 लाख रुपये दिए गए, जबकि डीजीपी हरि नारायण की भूमिका निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर ने 50 लाख लिए है।

आपको बता दें कि फिल्म 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

पढ़ें-तेलंगाना में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत का दुख शब्दों में बयां नहीं हो सकता- कोविंद

संबंधित समाचार