पीलीभीत: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने जहर खाकर दी जान
पीलीभीत, अमृत विचार। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह एक महिला की मौत की वजह बन गई। काफी प्रयासों के बाद भी जब कलह बंद न हुई तो महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर …
पीलीभीत, अमृत विचार। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह एक महिला की मौत की वजह बन गई। काफी प्रयासों के बाद भी जब कलह बंद न हुई तो महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नकटा मुरादाबाद गांव निवासी नन्हेलाल की पुत्री अनीता देवी (35) की शादी करीब पंद्रह साल पहले नगरा गांव निवासी झाझनलाल से हुई थी। उसके दो बच्चे शिवम और नव्या हैं। मंगलवार को महिला को ससुराल वालों ने गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसके जहर खाए होने का अंदेशा जताते हुए इलाज शुरू किया। मगर, उसकी जान बच नहीं सकी। दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई।
इसकी सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुधवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, कानूनी कार्रवाई के लिए किसी तरह की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: प्रेमी संग फरार किशोरी रोडवेज के पास मिली
