सीतापुर: मजाक में दोस्त ने कंप्रेसर पाइप से शख्स के प्राइवेट पार्ट में भरी हवा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रेउसा थानाक्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करती एक घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक उमेश मजदूरी करता था। वो यहां की मिलन प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। उसी फैक्ट्री में उसके साथ संतोष भी काम करता था। काम के दौरान उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई जिसके बाद बात बात …

सीतापुर। रेउसा थानाक्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करती एक घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक उमेश मजदूरी करता था। वो यहां की मिलन प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। उसी फैक्ट्री में उसके साथ संतोष भी काम करता था। काम के दौरान उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई जिसके बाद बात बात में एक मजाक छिड़ा और दोस्त संतोष ने कहा कि वो उसको एक खेल दिखाएगा जिसमें उसको मजा आएगा और उसने उमेश के कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्टी में कंप्रेसस पाइप से हवा भर दी।

हवा ज्यादा भर जाने से उमेश की आंतें फट गईं और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित संतोष गेड़िया को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: भुखमरी की कगार पर श्रीलंका, भारत की ओर पलायन कर रहे लोग

 

 

संबंधित समाचार