सीतापुर: दो से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। दो से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह आयोजित होगा। इसी क्रम में सीएमओ डा. मधु गैरोला की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हमें संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकना है। इसके लिए आवश्यक है कि सही समय …

सीतापुर। दो से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह आयोजित होगा। इसी क्रम में सीएमओ डा. मधु गैरोला की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हमें संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकना है।

इसके लिए आवश्यक है कि सही समय पर बुखार की जांच और उसका इलाज हो। इसके लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग है। इसके अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, दिव्यांगजन कल्याण, पशु पालन, कृषि, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा एवं सूचना विभाग भी सहयोग करेंगे।

संचारी रोग के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। पहले के दस्तक अभियान की भांति इस वर्ष भी दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस के रोगियों, क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। इसके साथ ही क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची भी बनायेंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया है। बैठक में संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: यदि पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकाल पूरा किया तो बनेंगे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री

संबंधित समाचार