बाराबंकी: 4 से 6 अप्रैल तक अवकाश पर रहेंगे बिजली विभाग के अभियंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बिजली महकमे के अभियंताओं ने सविनय अवज्ञा आंदोलन को और तेज करते हुए चार से छह अप्रैल तक सामूहिक आकस्मिक अवकाश की मांग की है। अधीक्षण अभियंता बाराबंकी को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव, अम्बिका प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, विकास कुमार सोनी, केपी सिंह, एस के यादव, …

बाराबंकी। बिजली महकमे के अभियंताओं ने सविनय अवज्ञा आंदोलन को और तेज करते हुए चार से छह अप्रैल तक सामूहिक आकस्मिक अवकाश की मांग की है।

अधीक्षण अभियंता बाराबंकी को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव, अम्बिका प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, विकास कुमार सोनी, केपी सिंह, एस के यादव, हसीब आलम खान, प्रेम कुमार रावत, सत्य नारायण, सतेंद्र पांडेय, पीपी पटेल ने बताया कि उत्पीड़नात्मक कदम और व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे सविनय अवज्ञा आंदोलन के क्रम में बुधवार को पांचवे दिन भी बिजली की सभी परियोजनाओं और जिलों में विरोध सभाए की गईं।

जिसमें प्रबंधन के तानाशाही रवैया और भय के माहौल में सभी अभियंता, अवर अभियंता और उनके परिवार के लोग मानसिक तनाव से गुजर रह हैं। ऐसे भय वाले माहौल में सुचारू पूर से काम कर पाना संभव नहीं है। सभाओं के माध्यम से तीन दिनों तक ऊर्जा निगमों के सभी अभियंताओं के सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें: खटीमा: बर्फ पिघलना शुरू, लोहियाहेड में 21-22 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

संबंधित समाचार