मुरादाबाद : शिक्षक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
मुरादाबाद/छजलैट, अमृत विचार। एक शिक्षक ने बुधवार सुबह रस्सी का फंदा डालकर आम पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में सबसे पहले शिक्षक के पिता को जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर मिठनपुर निवासी प्रदीप …
मुरादाबाद/छजलैट, अमृत विचार। एक शिक्षक ने बुधवार सुबह रस्सी का फंदा डालकर आम पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में सबसे पहले शिक्षक के पिता को जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।
छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर मिठनपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र प्रीतम सिंह शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग भगतपुर ब्लॉक के गांव अटरिया के विद्यालय में चल रही थी। वह 6 वर्ष पूर्व शिक्षक के पद पर तैनात हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे प्रदीप कुमार घर से निकले और खेत पर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं आए तो शिक्षक के पिता प्रीतम सिंह भी खेत पर पहुंचे, वहां जाकर देखा तो प्रदीप का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ था और उनके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था।
जैसे ही उन्होंने बेटे प्रदीप को फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा तो उनकी चीख निकल गई और उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण तथा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा। छजलैट थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने ग्रामीणों तथा मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिस भी नहीं है और घर में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं है।
छजलैट पुलिस की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश चंद गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे और छजलैट थानाध्यक्ष को विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम पहुंची और मृतक शिक्षक का शव पड़ा हुआ था उसके आसपास के मिट्टी के नमूने लिए हैं। शिक्षक की शादी 13 वर्ष पूर्व भीकनपुर निवासी शीतल के साथ हुई थी। उनकी तीन वर्ष की बेटी है जिसका नाम निष्ठा है। प्रदीप घर के इकलौते बेटे थे। शिक्षक की मौत से उनके घर में कोहराम मचा है।
