पीलीभीत: बाइक सवार युवकों को टाटा लोडर ने कूचला, दोनों की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को पहले बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। वह संभल पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे टाटा लोडर ने दोनों को कुचल दिया और मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों …

बिलसंडा, अमृत विचार। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को पहले बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। वह संभल पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे टाटा लोडर ने दोनों को कुचल दिया और मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के तालगांव निवासी विनोद कुमार(22) पुत्र कल्यान मौर्य अपने साथी गांव के ही अमित कुमार(25) पुत्र अलखनाथ के साथ बुधवार को बाइक से बीसलपुर दवा लेने आया था। काम निपटाकर दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में ईटगांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिसमें दोनों बाइक सवार गिर गए। इसके बाद वह संभल पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे टाटा लोडर ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर एसओ उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी की गई। शवों की शिनाख्त कर परिजन को सूचित किया तो वह भी कुछ ही देर में मौके पर आ गए। जिसके बाद पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: गैर जनपद के अपराधी भी रडार पर आए, दौड़ाई टीमें

संबंधित समाचार