बरेली: चोरी का विरोध करने पर नाबालिग की हत्या करने वाले दो भाईयों को उम्रकैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । आधी रात को चोरी करने घर में घुसे बदमाशों का विरोध करने पर नाबालिग लड़के (16) की लकड़ी के गिल्टे से गला दबाकर हत्या करने वाले कैंट मोहनपुर निवासी अशफाक व इश्त्याक सगे भाइयों को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज पीसी एक्ट कोर्ट-2 शिवकुमार तृतीय ने आजीवन कारावास …

बरेली, अमृत विचार । आधी रात को चोरी करने घर में घुसे बदमाशों का विरोध करने पर नाबालिग लड़के (16) की लकड़ी के गिल्टे से गला दबाकर हत्या करने वाले कैंट मोहनपुर निवासी अशफाक व इश्त्याक सगे भाइयों को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज पीसी एक्ट कोर्ट-2 शिवकुमार तृतीय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई। सरकारी वकील संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता होशियार अली ने थाना भमौरा में तहरीर देकर बताया था कि 1 मई 2011 की रात 12ः30 बजे वह परिवार समेत घर में सो रहा था। खटपट की आवाज सुनकर उसके लड़के जफर व औरतों ने चिल्लाकर कहा कि कौन है।

इतने में घर में घुसे बदमाशों ने उसके लड़के को लकड़ी के गिल्टे से गला दबा दिया और घर में रखा काफी सामान व नकदी ले गए। इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गयी। अभियोजन ने 15 गवाहों को ट्रायल के दौरान कोर्ट के समक्ष पेश किया था।

ईंट मारकर युवक की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को 5 वर्ष कैद

बरेली। मामूली विवाद में युवक के सिर पर ईंट मारकर हत्या करने वाले फरीदपुर के सहोड़ा कला निवासी पिता-पुत्र लीलाधर व श्रीपाल को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए एडीजे-14 हरिप्रसाद ने 5 वर्ष कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक को 6-6 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा भी सुनाई। जुर्माने की रकम से वादी मुकदमा को 10 हजार रुपये बतौर मुआवजा अदा किये जायेंगे।

सरकारी वकील रीतराम राजपूत ने बताया कि मृतक के पिता बुद्विलाल ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर बताया था कि 5 फरवरी की शाम 8 बजे लड़का किशनपाल एवं लीलाधर, श्रीपाल के मध्य ईटों को ले जाने की वजह से कहासुनी हो रही थी तभी लीलाधर, श्रीपाल ने लड़के किशनपाल पर लाठी व ईटों से प्रहार कर दिया जिससे किशनपाल के सिर में गम्भीर चोटें आयीं। इलाज के दौरान किशनपाल की मौत हो गयी थी। अभियोजन ने सत्र परीक्षण के दौरान 6 गवाह कोर्ट में हाजिर किये थे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 7 अप्रैल से होंगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

संबंधित समाचार