लखनऊ: हटाए जाने का आदेश सुनकर आक्रोशित हुए स्वास्थ्य कर्मचारी, बोले- हमारे साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में काम करने वाले करीब 200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को 31 मार्च के दिन कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। यह आदेश लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से बुधवार को जारी किया गया। जैसे ही इस आदेश की जानकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को हुई, वह आक्रोशित हो उठे। दरअसल, डॉ. …
लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में काम करने वाले करीब 200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को 31 मार्च के दिन कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। यह आदेश लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से बुधवार को जारी किया गया। जैसे ही इस आदेश की जानकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को हुई, वह आक्रोशित हो उठे।
दरअसल, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में तैनात लगभग 200 स्वास्थ्य कर्मचारी 2 साल पहले कोरोना काल मे मरीजों के इलाज में लगाए गए थे, इन सभी कर्मचारियों की तैनाती आउटसोर्सिंग के माध्यम से फर्म पीसीएस के द्वारा की गई थी। इन कर्मचारी ने संस्थान के सभी महत्वपूर्ण विभागों के साथ ही कोविड चिकित्सालय में कार्य कर किया।
बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर संस्थान की निदेशक ने इन कर्मचारियों की सेवाएं 31मार्च से बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात की तथा सेवा विस्तार की मांग की है।
यह वही कर्मचारी हैं जिन्होंने पिछले 2 वर्षों तक अपनी जान जोखिम में डालकर महामारी के दौरान मरीजों की सेवा की है, हटाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि दूसरी तरफ संस्थान में पिछले 3 दिनों से स्टाफ नर्स तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू चल रहा है, जबकि इन्हीं पदों पर कोविड कर्मचारी कार्यरत थे, कर्मचारियों का कहना है कि संस्थान द्वारा इस प्रकार का सौतेला रवैया युवाओं के लिए हित में नहीं है।
आरोप तो यहां तक है कि केशव सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा नियुक्ति में शासन द्वारा जारी जेम पोर्टल संबंधी शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है। वही जब इस मामले में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: 28-29 मार्च को कार्य बहिष्कार करेंगे बिजलीकर्मी, सरकार से इस कारण हैं नाराज
