कन्नौज: कोर्ट ने दुष्कर्म के केस में दोषी को सुनाई 25 साल की सजा
कन्नौज। युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने सुनाई दोषी को सजा सुनाई। जज गीता सिंह ने आरोपी को 25 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही छह लाख छह हजार रुपए का लगाया जुर्माना। जुर्माना अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। 24 अप्रैल 2018 को घर …
कन्नौज। युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने सुनाई दोषी को सजा सुनाई। जज गीता सिंह ने आरोपी को 25 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही छह लाख छह हजार रुपए का लगाया जुर्माना। जुर्माना अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। 24 अप्रैल 2018 को घर छोड़ने के बहाने युवती के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। एक आरोपी की उम्र कम होने पर जुवेनाइल कोर्ट में मामला विचाराधीन है। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। पीड़िता गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: जिले में बढ़ने लगी डायरिया की रफ्तार, डेढ़ दर्जन मरीज हुए अस्पताल में भर्ती
