बरेली: एमएलसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद ने नाम वापस लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट से नामांकन कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी खिल्चीपुर, नवाबगंज के द्वारिका प्रसाद ने बुधवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष नाम वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे स्वीकार कर लिया गया। अभी पांच प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। इसमें भाजपा से फरीदपुर के …

बरेली, अमृत विचार। रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट से नामांकन कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी खिल्चीपुर, नवाबगंज के द्वारिका प्रसाद ने बुधवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष नाम वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे स्वीकार कर लिया गया। अभी पांच प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।

इसमें भाजपा से फरीदपुर के कुंवर महाराज सिंह, सपा से ककरौआ, रामपुर के मशकूर अहमद और चार निर्दलीय हैं। निर्दलीयों में कुंवरपुर बंजरिया के अच्छन अंसारी, रुकुमपुर माधोपुर फतेहगंज पश्चिमी के पूरनलाल और ककरौआ, रामपुर के शहदाब बेगम शामिल हैं। गुरुवार को भी नाम वापसी है। इसमें एक दो निर्दलीयों द्वारा नाम वापस लेने की चर्चा है। नाम वापसी के बाद 9 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को संजय कम्युनिटी हाल में मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रेलवे टिकट के लिए जल्द पेटीएम से कर सकेंगे भुगतान

संबंधित समाचार