वाराणसी: बुजुर्ग की धारदार हथियार से हुई हत्या, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया चाकू
वाराणसी। रोहिनया क्षेत्र में गंगा किनारे छितौनी कोट स्थित मौनी बाबा की कुटिया आश्रम में रहने वाले 65 साल के सूर्यबली यादव बाबाजी की हत्या हो गई। उनकी हत्या को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया। उनके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। ग्रामीणों ने शव देखते पुलिस को …
वाराणसी। रोहिनया क्षेत्र में गंगा किनारे छितौनी कोट स्थित मौनी बाबा की कुटिया आश्रम में रहने वाले 65 साल के सूर्यबली यादव बाबाजी की हत्या हो गई। उनकी हत्या को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया। उनके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। ग्रामीणों ने शव देखते पुलिस को सूचना दी।
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस ने घटनास्थल के समीप से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गंगा किनारे मौनी बाबा की कुटिया आश्रम के समीप ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की शाम के बाद सूर्यबली यादव अंदर बने कमरे में चले गए थे। रात में करीब 9 बजे के आसपास वहां अक्सर आने वाला एक आदमी कुछ लोगों के साथ चबूतरे पर बैठा दिखा था। उसे उन्होंने डंडे से मारा था और कहा था कि फालतू लोगों को यहां न बैठाया करो।
इसके कुछ देर बाद खूब तेजी से शोर हुआ और फिर कुछ देर बाद दो लोग गंगा तट की तरफ भागने लगे। उसी दौरान एक आदमी कान्हा उपवन गेट की तरफ से निकला। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर यहां शराब और गांजा पीने वालों का जमावड़ा लगता है। सूर्यबली यादव बाबाजी इसका विरोध भी करते रहते थे। मौनी बाबा की कुटिया आश्रम के पास तीन महीने पहले जाली लगाकर बाउंड्री बनाई गई थी।
पढ़ें- ओडिशा में 109 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान शुरू, मुख्यमंत्री पटनायक ने सुबह ही डाला वोट
