वाराणसी: 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। बुधवार को तापमान बढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मार्च महीने के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले सप्ताह में जहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं …

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। बुधवार को तापमान बढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मार्च महीने के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

पहले सप्ताह में जहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मौसम का रुख साफ हो चला है मगर इसके बाद भी तापमान राहत देने के मूड में नहीं है।

आज सुबह का औसत तापमान 22 °C दर्ज किया गया। इस दौरान कल बीती रात 15 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही थी। वहीं, अभी भी 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का बहाव है।

वाराणसी में इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 104 अंक पर है। आज शहर का सबसे प्रदूषित इलाका आज अर्दली बाजार रहा। यहां का AQI 114 अंक तक दर्ज किया गया। इसके बाद भेलूपुर में 112 अंक, मलदहिया में 105 अंक और BHU में 87 अंक तक AQI का लेवल गया।

पढ़ें- बिजनौर: अपहरण हुई बच्ची का शव बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

संबंधित समाचार