अलीगढ़: रिश्तेदार बने हैवान, कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने की मासूम के साथ दरिंदगी
अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए तीन लड़कों के द्वारा एक कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब घर के सभी लोग दूसरे गांव में दावत खाने के लिए गए थे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए तीनों रिश्तेदारों ने बच्चे को …
अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए तीन लड़कों के द्वारा एक कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब घर के सभी लोग दूसरे गांव में दावत खाने के लिए गए थे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए तीनों रिश्तेदारों ने बच्चे को पेप्सी पिलाने का बहाना देकर उसे पहले घर से खेत की तरफ ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। यह तीनों मथुरा के रहने वाले हैं।
रिश्तेदार थे आरोपी
घर पर मासूम बच्चा अकेला रह गया, वहीं तीनों रिश्तेदारों ने मिलकर बच्चे के साथ कुकर्म करने के लिए बच्चे को अपने साथ लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे गए। घटना को लेकर बच्चे के द्वारा बताया गया कि उसे पेप्सी पिलाने का बहाना दिया गया था। रास्ते से एक पेप्सी खरीदी और उसे पेप्सी पिलाते हुए यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे बने पुल के पास ले गए। जहां पर बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
परिजनों ने कराई रिपोर्ट दर्ज
बच्चा घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट तत्काल थाना टप्पल में पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने बताया कि मथुरा के रहने वाले तीन रिश्तेदार उनके घर पर आए थे। रिलेटव के यहां दावत थी, तो वह बच्चे को छोड़कर घर के अन्य सदस्यों के साथ दावत खाने के लिए चले गए थे।
लेकिन जब वहां से वापस घर लौटे तो बच्चे ने हुई घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसके आधार पर जिन लोगों ने घिनौना कृत्य किया था। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामला संगीन है इसलिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। और जल्द होगें आरोपियों गिरफ्तारी यह बात कह रहे है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस मर जाएगी लेकिन देश में जुर्म नहीं करेगी बर्दाश्त- खाचरियावास
