कुशीनगर: टॉफी खाने से बच्चों की मौत के मामले का हुआ खुलासा, खोजी कुत्तों ने तीन आरोपियों को पकड़वाया
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के सिसई के लठऊर टोला में एक साथ दो बच्चे और दो बच्चियां की बुधवार सुबह मौत से हड़कंप मच गया। ये बच्चे दो अलग-अलग परिवार से थे। परिजनों का कहना है कि दरवाजे पर टॉफी फेंका गया था, जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई। पूरे गांव …
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के सिसई के लठऊर टोला में एक साथ दो बच्चे और दो बच्चियां की बुधवार सुबह मौत से हड़कंप मच गया। ये बच्चे दो अलग-अलग परिवार से थे। परिजनों का कहना है कि दरवाजे पर टॉफी फेंका गया था, जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई। पूरे गांव में कोहराम मचा गया।
मृतक बच्ची की मां ने कहा कि सुबह करीब 7 बजे टॉफी और पैसा हमारे गेट पर फेंका गया था, मेरी बड़ी बेटी ने उठाया और चारों में बांटकर खा लिया, टॉफी खाने के 5 मिनट बाद ही चारों बच्चे तड़पने लगे, सभी को भागकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी की मौत हो गई, हम लोगों को मालूम नहीं है कि टॉफी कौन फेंक कर गया था।’
इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। खोजी कुत्तों के निशानदेही पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तहकीकात में जुटी है तो वहीं फूड सेफ्टी टीम व फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा लिया।
मौके पर तहकीकात के लिए पहुंचे जांच टीम को लोगों ने बताया कि टॉफी के रैपर पर बैठने वाली कई मक्खियां भी मर चुकी है, सभी पहलुओं पर गहन जांच कर जांच टीमों ने कई महत्वपूर्ण सबूत मौके से इकट्ठा किए गए हैं। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जहर से मासूमों की मौत से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस की माने तो मृतक मासूमों के परिजनों द्वारा तीन लोगों पर इस जघन्य कृत को करने की आशंका जताई गई है, जिस पर पुलिस आशंकित तीनो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ADG ने परिजन द्वारा बताए गए सभी बिंदु को जांच में शामिल करने का निर्देश दिया है। एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने मामले की निष्पक्षता के जांच करने के साथ दोषियों पर सख्त कार्यवाई करने की बात कही है।
पढ़ें- गाजियाबाद: पत्नी से विवाद के बाद पति बना हैवान, बेटियों की गर्दन पर चाकू से किया हमला
