लखनऊ: अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- किसानों की फसल चट कर रहे जानवर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना किसी का नाम लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए तंज कसा है। pic.twitter.com/W6nV7riUe4 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 24, 2022 ट्विटर …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना किसी का नाम लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए तंज कसा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 24, 2022
ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश यादव ने क्लिपिंग शेयर की जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में खुला घूम रहे 11 लाख से ज्यादा जानवर, मार्च में सांड के हमले से हुई दो लोगों की मौत, इसमें सड़क के बीचों-बीच सांड़ों के आपस में लड़ते हुए एक तस्वीर भी वीडियो में दिख रही हैं।
अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों की समस्या को बहुत ही प्रमुखता से उठाते थे, और भाजपा पर यह तंज कसते थे, कि किसानों की आय दोगुनी हुए देर नहीं हुई कि महंगाई आसमान छू रही हैं, और किसानों की फसल छुट्टा जानवर खाये जा रहे हैं।
वहीं बीजेपी नेता और दिल्ली की करावल नगर सीट से पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर तंज कसा और रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दुनिया का पहला यदुवंशी जो गौवंश के खिलाफ लिखता रहता हैं और गौ काटने वालो के साथ खुश रहता है।
दुनिया का पहला यदुवंशी जो गौवंश के खिलाफ लिखता रहता हैं और गौ काटने वालो के साथ खुश रहता है https://t.co/NgXKnq3XMM
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) March 24, 2022
पढ़ें- बलिया: कार का शीशा तोड़कर उच्चकों ने उड़ाए 4 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस
