हरदोई: मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 107 मरीजों का हुआ परीक्षण, नि:शुल्क दी गई दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर सीएचसी में 13 मरीजो को पोषण किट प्रदान की गई। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 107 मरीजो का परीक्षण कर निःशुल्क दवा दी गई। बृहस्पतिवार को अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. संजय कुमार …

हरदोई। राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर सीएचसी में 13 मरीजो को पोषण किट प्रदान की गई। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 107 मरीजो का परीक्षण कर निःशुल्क दवा दी गई।

बृहस्पतिवार को अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अरुण मोहन, डॉ. राजेश सरोज, निरीक्षण एवं मूल्यांकन अधिकारी विकास गुप्ता, पीएसडब्लू अंशू सूरी, शुभेन्द्रू प्रताप सिंह, वरुण कुमार की टीम ने रोगियों को उचित परामर्श देकर दवाई दी। डॉक्टरों ने मानसिक रोग के बारे में लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि नींद का कम आना या अधिक आना, सिर का भारीपन बना रहना आदि कई लक्षण नजर आने पर डॉक्टर की सलाह लेना

चाहिए। अधीक्षक ने 13 क्षय रोगियों को पोषण किट प्रदान की।किट में रोगी के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए गुड़,चना आदि दिया गया।इस मौके पर एचसीएल फाउंडेशन के धनेश श्रीवास्तव, आदर्श कनौजिया,प्रशांत तिवारी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: अब स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा शुद्ध पेय जल, बिछेगी पाइप लाइन

संबंधित समाचार