अमेठी: शिक्षिका का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में आज गुरुवार को प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। मृतका ने यह कदम क्यों उठाया इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। घटना अमेठी …

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में आज गुरुवार को प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। मृतका ने यह कदम क्यों उठाया इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के जंगल टिकरी भगनपुर गांव की है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोनिका मिश्रा पत्नी प्रभाकर मिश्रा भगनपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। वो फिलवक्त इंचार्ज प्रिंसिपल का पद भी देख रही थी। आज जब उसने सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खोला तो परिवारी जनो को चिंता हुई। परिवार वालों ने जाकर जैसे-तैसे कमरा खोला तो दुपट्टे से उसका शव लटकता हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

स्थानीय पुलिस सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे में जगह-जगह फोटो आदि खीच कर साक्ष्य जमा किए और फिर शव को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस जांच कर रही है कि आखिर शिक्षिका ने यह कदम उठाया क्यों। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगो से भी पड़ताल किया है। वही इस मामले में मृतका के परिजन भी कुछ कहने से बच रहे हैं। मृतक शिक्षिका मोनिका के एक बेटा था जिसके सिर से अब ममता का आंचल उठ गया।

यह भी पढ़ें:-अल्मोड़ा: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

संबंधित समाचार