बाराबंकी: पहले ही दिन 3000 से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बृहस्पतिवार को प्रशासन की निगरानी में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की दो पारियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा का आज का दिन बड़ा ही शांतिपूर्ण ढंग से बीता। जनपद के कुल 112 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में उपस्थित छात्रों की संख्या 32954 रही 3045 परीक्षार्थी ऐसे थे जो …

बाराबंकी। जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बृहस्पतिवार को प्रशासन की निगरानी में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की दो पारियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा का आज का दिन बड़ा ही शांतिपूर्ण ढंग से बीता। जनपद के कुल 112 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में उपस्थित छात्रों की संख्या 32954 रही 3045 परीक्षार्थी ऐसे थे जो परीक्षा देने नहीं आए।

वहीं दूसरी पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 26385 रही। 1508 बालक एवं बालिकाओं ने दूसरी पारी की परीक्षा में भाग नहीं लिया। कुल मिलाकर दोनों पारियों में 4553 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से परीक्षा केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विद्यालयों के सभी कमरे सीसीटीवी से लैस हैं।

प्रत्येक केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट व व्यवस्थापक द्वारा कमरों का निरीक्षण का क्रम सुबह से शुरू होकर देर शाम तक संपन्न होने वाली पारी तक चलता रहा।हाईस्कूल के विद्यार्थियों की हिन्दी व प्राथमिक हिदी की परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू होकर 11:30 बजे समाप्त हो गई । वहीं इंटरमीडिएट को सैन्य विज्ञान व हिदी (सामान्य हिदी) की परीक्षा दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे पूर्ण हुई।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी 112 केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई है। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। इस बीच सचिव बेसिक शिक्षा में जिले में पहुंचकर कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: हरदोई: बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार