Yogi 2.0: शपथ ग्रहण से पहले जश्न में डूबी योगी आदित्यनाथ की कर्मनगरी, झालरों और फूलों से सजा शहर
गोरखपुर। आज 4 बजे सीएम योगी अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी 2।0 की आज से शुरुआत हो जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सरकार ने एपमने स्तर से तैयारियां कर ली हैं। योगी सरकार के शपथ ग्रहण के लिए राजधानी को …
गोरखपुर। आज 4 बजे सीएम योगी अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी 2।0 की आज से शुरुआत हो जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सरकार ने एपमने स्तर से तैयारियां कर ली हैं। योगी सरकार के शपथ ग्रहण के लिए राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं योगी की कर्मनगरी गोरखपुर में भी भव्य जश्न मनेगा। यहां शपथ ग्रहण समारोह पर दिवाली और ईद की तरह शहर के प्रमुख चौराहों को झालरों से सजाया गया है। यहां एलइडी स्ट्रिप, बिजली झालरें लगाई गई हैं तो आज फूल मालाओं से सजाया गया है। पूरे दिन यहां प्रसाद भी बांटा जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ। धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के 4234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन कर मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-पाठ करेंगे। हर शक्ति केंद्र पर पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। महानगर में बुलडोजर जुलूस भी निकालने की तैयारी है।
इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कल अपराह्न 3।00 बजे से की जाएगी। जिसमें लोकगायन, भजन के अतिरिक्त रामज्ञान यादव की टीम द्वारा फरवाही नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मिष्ठान वितरण के पश्चात आतिशबाजी का कार्यक्रम भी होगा।
मुख्यमंत्री योगी के शपथ लेने का पूरा कार्यक्रम एलइडी वाल के माध्यम से जनता को लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। इसके लिए मंदिर परिसर के अलग अलग स्थान यथा गोरखनाथ मंदिर कार्यालय, गोरखनाथ मंदिर पुलिस चौकी के सामने, तथा गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर में LED वाल की व्यवस्था रहेगी।
