हरदोई: शीतला अष्टमी पर मंदिरों में लगी महिलाओं की भारी भीड़, पूजन कर मांगा धन-धान्य का आशीर्वाद
हरदोई। शीतला अष्टमी के पूजन के साथ ही होली त्यौहार का समापन हो गया। शीतला अष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने नगर के श्रवण देवी मंदिर, बाबा तुरंत नाथ मंदिर ,दुर्गा देवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में माता महा अष्टमी की पूजा कर धनधान्य का …
हरदोई। शीतला अष्टमी के पूजन के साथ ही होली त्यौहार का समापन हो गया। शीतला अष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने नगर के श्रवण देवी मंदिर, बाबा तुरंत नाथ मंदिर ,दुर्गा देवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में माता महा अष्टमी की पूजा कर धनधान्य का आशीर्वाद मांगा।
सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाएं घरों से पकवान बनाकर माता को समर्पित करने के लिए मंदिरों में पहुंची। महा अष्टमी के पूजन के साथ ही हिंदुओं प्रसिद्ध त्योहार होली संपन्न हो गया। महिलाओं ने पकवान बनाकर माता को समर्पित किए मां अष्टमी के पूजन के चलते मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई।
मंदिरों में भीड़ भाड़ का फायदा उठाने में उचक्के भी पीछे नहीं रहे श्रवण देवी मंदिर पर पूजन करने गई एक महिला के गले में बड़ी सोने की चैन किसी उचक्के ने गायब कर दी।
सूचना मिलने पर थाना कोतवाली की पुलिस व कोबरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर के आसपास व मंदिर में खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। मंदिर पर मौजूद महिलाओं को भीड़-भाड़ से बचने की सलाह देते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं से भी पूछताछ की।
पढ़ें- उन्नाव: कच्चे मकान की छत गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, मचा हड़कंप
