मुरादाबाद : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब लूटी वाहवाही, डिग्री पाकर खिले चेहरे
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूरो किड्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ग्रेजुएशन डे आयोजित किया गया। इसमें प्ले ग्रुप, नर्सरी, यूरो जूनियर एवं यूरो सीनियर के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्कूल प्रेयर से किया गया। स्कूल की सेंटर हेड दीपांशी अग्रवाल ने बताया की बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूरो किड्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ग्रेजुएशन डे आयोजित किया गया। इसमें प्ले ग्रुप, नर्सरी, यूरो जूनियर एवं यूरो सीनियर के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्कूल प्रेयर से किया गया।
स्कूल की सेंटर हेड दीपांशी अग्रवाल ने बताया की बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखा कर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान नन्ने मुन्ने बच्चों ने थैंक यू गीत के माध्यम से सभी शिक्षिकाओं को धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया सभी परिणाम देते वक्त काले कलर की टोपी और गाउन पहनना अनिवार्य था। ऐसे में डिग्री पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। उधर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मेधावी शर्मा, सिमरन मल्होत्रा, राशि कुमार, खुशबू सिक्का, मंतशा, प्रियंका चौधरी, तान्या हुसैन, सना, सिद्धांत बनर्जी, गुरवाणी मेहता, हुजैफा आलम, इनाया फातिमा, अद्विका अग्रवाल, मिहिका अग्रवाल, टिस्का कौर, जैना, गुरमान, अथर्वा यादव, किआना, तेजस,राधिका , इनाया, रिफ्फह,शिफ्फह, विहान सिंह, महम अब्बास, शुभंकित, फहाद आदि लोग उपस्थित रहे।
