इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप में भी देश की सेवा करने का जुनून है और आप सरकारी नौकरी कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रिक्रूटमेंट 2022 के अंतर्गत हेड कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती निकाली हैं। बता दें यह वैकेंसी स्पोर्ट्स कोटा …
अगर आप में भी देश की सेवा करने का जुनून है और आप सरकारी नौकरी कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रिक्रूटमेंट 2022 के अंतर्गत हेड कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती निकाली हैं। बता दें यह वैकेंसी स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गई है। जिन्होंने राज्य, नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर कोई गेम खेला हो या किसी टीम को लीड किया हो वह यहां आवेदन कर सकता है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 249 पद भरे जाएंगे।
अगर आप भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि CISF के इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों तो आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें सीआईएसएफ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास की होना आवश्यक है।
अगर बात आयु सीमा की करें तो इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है। साथ ही यह भी ध्यान रहे कि इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इन पदों पर चयन होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 25,500 से 81,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
वहीं इसके साथ ही सामान्य भत्ते भी दिए जाएंगे। डिटेल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। बता दें जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ये शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए है। आरक्षित श्रेणी और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन शुल्क नहीं देना है।
इसे भी पढ़ें-
RBI में निकलने वाली हैं बंपर वैकेंसी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन
