बहराइच: बिना पर्ची के चीनीमिल गन्ना ले जाएं किसान, कल तक होगी पेराई
बहराइच। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा के महाप्रबंधक ने किसानों के नाम पत्र जारी किया है। जिसमें शुक्रवार और शनिवार को बिना पर्ची के ही मिल पर गन्ना लाने की बात कही है। जिससे किसानों के गन्ने की पेराई मिल में हो सके। नानपारा में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल संचालित है। मिल के नौ गन्ना …
बहराइच। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा के महाप्रबंधक ने किसानों के नाम पत्र जारी किया है। जिसमें शुक्रवार और शनिवार को बिना पर्ची के ही मिल पर गन्ना लाने की बात कही है। जिससे किसानों के गन्ने की पेराई मिल में हो सके।
नानपारा में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल संचालित है। मिल के नौ गन्ना तौल कांटा भी गांवों में चल रहा है। सहकारी समिति मिल के प्रधान प्रबंधक आरबी यादव ने किसानों के नाम पत्र जारी किया है। जिसमें उनका कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को सभी बिना पर्ची के ही गन्ना मिल के साथ संबंधित कांटा पर ले जा सकते हैं। जिससे बचे किसानों के गन्ने की पेराई भी मिल में हो सके। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों की गन्ना पेराई होने के बाद मिल के पेराई सत्र का समापन कर दिया जायेगा।
पढ़ें-अयोध्या: दस लाख की रंगदारी मामले में नहीं मिली पुलिस को कोई जानकारी
