बाराबंकी: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक महिला सहित दो जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। तहसील क्षेत्र रामसनेहीघाट के धरौली गांव के बाहर संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए अचानक विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सीएससी भेज दिया। बता दें कि धरौली गांव की …

बाराबंकी। तहसील क्षेत्र रामसनेहीघाट के धरौली गांव के बाहर संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए अचानक विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सीएससी भेज दिया।

बता दें कि धरौली गांव की जिस फैक्ट्री में विस्फोट होने की सूचना मिली है। उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद है। अब एक सवाल उठना लाजमी है कि शादी विवाह के लगभग-लगभग सभी समारोह खत्म हो चुके हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में इन विस्फोटकों को क्यों बनाया जा रहा है। और इनका उपयोग कहां किया जाएगा।

क्षेत्र के धारूपुर गांव की दिलाई याद

धरौली गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना ने दिसंबर 2018 में धारूपुर में हुए विस्फोट की यादें ताजा कर दी हैं। जिसमें दो लोगों की मौत के साथ करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लगभग पूरे सप्ताह तक फैक्ट्री से रह-रहकर विस्फोट की आवाज आती रहती थी।

बताते चलें घायलों में फतेहगंज के 35 वर्षीय शिव कुमार उर्फ लाली व धरौली की 16 वर्षीय अल्फिशा शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही नए तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह व कोतवाल अजय त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया अस्पताल जाकर पीड़ितों का हालचाल जाना।

पढ़ें-राहुल गांधी ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार