पीलीभीत: सबको पछाड़ संजय बन गए बड़े नेता…राजधानी में ताजपोशी
पीलीभीत, अमृत विचार। तराई की चार सीटों पर कमल खिलने के बाद बड़ा नेता बनने की दौड़ में आखिरकार संजय सिंह गंगवार ने अन्य विधायकों को पछाड़ कर रख दिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही उन्हें राज्यमंत्री से नवाजते हुए ताजपोशी की गई। उनके मंत्री बनाए जाने की …
पीलीभीत, अमृत विचार। तराई की चार सीटों पर कमल खिलने के बाद बड़ा नेता बनने की दौड़ में आखिरकार संजय सिंह गंगवार ने अन्य विधायकों को पछाड़ कर रख दिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही उन्हें राज्यमंत्री से नवाजते हुए ताजपोशी की गई। उनके मंत्री बनाए जाने की घोषणा के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जश्न का माहौल बना रहा। कार्यकर्ता-समर्थक उत्साहित दिखे। ढोल-नगाड़ों पर खूब ठुमके लगाए। मिठाई बांटी गई और जमकर आतिशबाजी छोड़ी।
विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर पहली बार संजय सिंह गंगवार विधायक चुने गए थे। खास बात थी कि इस चुनाव में उन्होंने सदर सीट पर पांच बार कब्जा जमाने वाले समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता हाजी रियाज अहमद को करारी शिकस्त दी थी। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया।
समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर वापसी के लिए सारे जतन किए। सजातीय उम्मीदवार को टिकट देकर मैदान में उतार दिया। मगर, संजय सिंह गंगवार के जीत दोहराने को सपाई रोक नहीं पाए। संजय ने इस सीट पर दोबारा जीत दर्ज की। इसके बाद से ही उनका कद बढ़ता चला गया था।
चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संजय सिंह गंगवार के समर्थन में न सिर्फ वोट मांगे थे, बल्कि यह इशारा कर दिया था कि इस बार जीत के बाद उनकी मंत्री पद पर ताजपोशी तय है। मंच से केंद्रीय गृह मंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा था कि चुनाव जिताकर आप भेज दो, इसे बड़ा नेता मैं बना दूंगा।
जिससे समर्थक और कार्यकर्ता उत्साहित थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के दौरान संजय के मंत्री बनाए जाने की घोषणा का इंतजार चल रहा था। सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई थी। जैसे ही संजय के राज्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई। उसी के साथ सड़कों पर जश्न का माहौल छा गया।
ये भी पढ़ें-
