कन्नौज: दबंगों ने रोडवेज बस के शीशे तोड़कर की लूटपाट की कोशिश
सौरिख/कन्नौज। कानपुर से सौरिख जा रही रोडवेज बस चालक के हार्न बजाने से भड़के बाइक सवारों ने अन्य साथियों को बुलाकर रोडवेज बस में तोड़फोड़ करते हुए खिड़की खोल कर रुपए छीनने का प्रयास किया। चालक ने लूट के प्रयास की तहरीर दी है। ड्राइवर संजय कुमार निवासी नई बस्ती कलसान थाना इंदरगढ़ कंडक्टर ओम …
सौरिख/कन्नौज। कानपुर से सौरिख जा रही रोडवेज बस चालक के हार्न बजाने से भड़के बाइक सवारों ने अन्य साथियों को बुलाकर रोडवेज बस में तोड़फोड़ करते हुए खिड़की खोल कर रुपए छीनने का प्रयास किया। चालक ने लूट के प्रयास की तहरीर दी है।
ड्राइवर संजय कुमार निवासी नई बस्ती कलसान थाना इंदरगढ़ कंडक्टर ओम प्रताप निवासी राजापुर के साथ शुक्रवार को सुबह रोडवेज बस लेकर कानपुर गए थे। लौटते समय शाम करीब 7:30 बजे इंदरगढ़ के पास हार्न बजाने पर बाइक सवारों ने गाली गलौज शुरू कर दी। रोकने पर आगे देख लेने की धमकी देते हुए आरोपी पिकअप से लगभग एक दर्जन लोगों के साथ नादेमऊ के पास आये और बस रोककर लाठी-डंडों एवं हॉकी से हमला बोल दिया।
बस में तोड़फोड़ करते हुए रुपयों से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। ड्राइवर ने बस को भगाकर थाने में खड़ा कर दिया। घटना से एक दर्जन से अधिक सवारियों में चीख-पुकार मच गई घटना के संबंध में कंडक्टर ओम प्रताप ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: दोना-पत्तल व्यापारी के घर लूट करने वाला मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
