बरेली: युवक ने किशोरी को अगवा कर शादी रचाई, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। डूडा कार्यालय गई किशोरी को एक युवक ने नशा सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। बाद में उसने शादी कर लेने के बारे में किशोरी की मां को बताया। उसके चंगुल से किसी तरह छूटी किशाेरी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस …

बरेली,अमृत विचार। डूडा कार्यालय गई किशोरी को एक युवक ने नशा सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। बाद में उसने शादी कर लेने के बारे में किशोरी की मां को बताया। उसके चंगुल से किसी तरह छूटी किशाेरी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाषनगर के नेकपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 27 अक्टूबर 2021 को लोन का फार्म लेने डूडा कार्यालय गई थी। वहां पर उसे 84 घंटा मंदिर के पास रहने वाला दिनेश शर्मा हाल निवासी रुद्रपुर मिला, जाे नशा सुंघाकर किश्पोरी को अपने साथ रुद्रपुर ले गया। इसके बाद आरोपी ने फोन करके महिला से कहा की उसने उनकी बेटी से शादी कर ली है।

अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसकी बेटी को जान से मार देगा। इस डर से महिला खामोश रही। कुछ दिन पहले उसकी बेटी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौट आ गई। तब उसने सारी बात अपनी मां को बताई। अब आरोपी महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिनेश शर्मा और उसकी रुद्रपुर निवासी बहन शारदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रोडवेज के चालकों-परिचालकों से जमकर चल रहा वसूली का खेल

संबंधित समाचार