मध्य प्रदेश के भिंड जिले में महिला से बलात्कार, दो आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 24 वर्षीय महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर …

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 24 वर्षीय महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मेहगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

एसपी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी विक्रम (28) और कृष्णा शर्मा (30) ने पीड़िता के तीन साल के बेटे को बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया और महिला से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

द कश्मीर फाइल्स: राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने मप्र में नरसंहार से जुड़ा संग्रहालय बनाने की योजना का विरोध किया

संबंधित समाचार