जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले में प्रदर्शनकारियों को मिलेगा 14 मिलियन डॉलर का मुआवजा : अमेरिकी ज्यूरी
डेनवर (अमेरिका)। अमेरिका में एक ज्यूरी के सदस्यों ने पाया कि दो साल पहले अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए उन पर अत्यधिक बल प्रयोग किया था। इसके साथ ही ज्यूरी के सदस्यों ने नगर प्रशासन को आदेश दिया …
डेनवर (अमेरिका)। अमेरिका में एक ज्यूरी के सदस्यों ने पाया कि दो साल पहले अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए उन पर अत्यधिक बल प्रयोग किया था।
इसके साथ ही ज्यूरी के सदस्यों ने नगर प्रशासन को आदेश दिया कि मामला दायर करने वाले 12 लोगों के समूह को एक करोड़ 40 लाख डॉलर का मुआवजा दिया जाए। ज्यूरी में दो पुरुष और छह महिलाएं शामिल थे, जिनमें से ज्यादातर श्वेत और कोलोराडो के थे। उन्होंने घंटों विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला सुनाया। इस मामले में तीन सप्ताह तक गवाह और साक्ष्य पेश किये गए।
इन साक्ष्यों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के वीडियो शामिल थे। मामले में पेश हुए वकीलों का मानना है कि यह पहला मामला है, जिसमें 2020 में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अपनाये गए तरीकों को चुनौती दी गई। मामला दायर करने वाले प्रदर्शनकारियों पर मिर्च के स्प्रे से लेकर शॉटगन से गोलियां तक चलाई गई थीं।
