समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादी मिलकर अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे लड़ाई: फतेह बहादुर
लखनऊ। अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने बधाई दी है। संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि अखिलेश यादव के विधानसभा में मौजूद रहने से राज्य की भाजपा सरकार सदन में वंचितों की आवाज को दबा नहीं पायेगी …
लखनऊ। अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने बधाई दी है। संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि अखिलेश यादव के विधानसभा में मौजूद रहने से राज्य की भाजपा सरकार सदन में वंचितों की आवाज को दबा नहीं पायेगी और अगर राज्य में कहीं भी किसी भी जनपद में शोषितों और वंचितों पर कोई अत्याचार होता है तो अखिलेश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में सशक्त विपक्ष के रूप में समाजवादी पार्टी के रहने से शोषित-वंचित बहुजन समाज का आन्दोलन मजबूत होगा और अखिलेश की अगुवाई में समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादी मिलकर वंचितों के खिलाफ होने वाले अत्याचार के विरोध में लड़ाई लड़ेंगे।
संस्था मुख्यालय पर हुई बैठक में कुंवर फ़तेह बहादुर ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में गरीबों को तीन माह तक मुफ्त राशन दिए जाने के फैसले पर कहा कि सरकार को इन वर्गों के लिए स्थायी भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए, इन वर्गों के लिए रोजगार व सरकारी नौकरी की व्यवस्था हो जाय तो सरकार को आये दिन राज्य की अधिकांश आबादी के लिए मुफ्त में राशन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ दे रही है। इससे साफ़ है कि प्रदेश की दो-तिहाई जनता गरीबी की रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रही है, संस्था के महासचिव चिंतामणि ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिलकर ही लड़ना होगा।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही समाजवादी और आंबेडकरवादी मिलकर इस लड़ाई को और प्रभावी तरीके से लड़ेंगे। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष नन्द किशोर, नवल किशोर, कोषाध्यक्ष रामकुमार गौतम, संयुक्त सचिव कृष्ण कन्हैया पाल, सत्यभान आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-काशीपुर: किसान के बेटे आकाश ने नागालैंड में झटका स्वर्ण, 8 किमी की दौड़ 25:58 मिनट में की पूरी
