अब 45 मिनट में प्रयागराज से लखनऊ पहुंचेंगे यात्री, इंडिगो ने आज से शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अब जिले से लखनऊ जाने में यात्रियों आसानी हो जाएगी। 3 साल बाद प्रयागराज-लखनऊ फ्लाइट का संचालन शुरू हो रहा है। आज यानि कि 27 मार्च से यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। इसका संचालन निजी विमान कंपनी इंडिगो द्वारा किया जा रहा है। रविवार की सुबह लखनऊ से यह फ्लाइट प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगी। प्रयागराज …

प्रयागराज। अब जिले से लखनऊ जाने में यात्रियों आसानी हो जाएगी। 3 साल बाद प्रयागराज-लखनऊ फ्लाइट का संचालन शुरू हो रहा है। आज यानि कि 27 मार्च से यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। इसका संचालन निजी विमान कंपनी इंडिगो द्वारा किया जा रहा है।

रविवार की सुबह लखनऊ से यह फ्लाइट प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगी। प्रयागराज से यह फ्लाइट शाम 4.25 बजे रवाना होगी जो शाम 5.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। यानी 45 मिनट में लखनऊ पहुंच सकेंगे।

इसी तरह यह फ्लाइट लखनऊ से सुबह 7।40 बजे चलेगी और प्रयागराज 8.45 बजे पहुंचेगी।इसके अलावा रविवार से ही इंडिगो द्वारा नागपुर के लिए दो कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा देनी शुरू कर दी जाएगी।

प्रयागराज जिले से राजधानी लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन साल 2019 में हुआ था। जहां पर लगे कुंभ के दौरान जेट एयरवेज कर रही थी। मगर, किन्हीं निजि कलेकिन किन्हीं कारणों से अप्रैल 2019 में ही यह सेवा बंद हो गई। हालांकि, अब लगभग 3 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है।

पढ़ें-  बरेली: ढाई करोड़ वसूलकर गली आर्य समाज में साड़ियों की दुकानें सील की

संबंधित समाचार