Miami Open : डेनिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को हराया, नजरें नंबर वन रैकिंग पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मियामी गार्डंस। शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनिल मेदवेदेव ने मियामी ओपन टेनिस के दूसरे दौर में एंडी मर्रे को 6 . 4, 6 . 2 से हराया और अब उनकी नजरें सेमीफाइनल में पहुंचकर नंबर वन रैंकिंग हासिल करने पर लगी हैं। इस समय नंबर वन पर सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं। पिछले 18 साल में …

मियामी गार्डंस। शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनिल मेदवेदेव ने मियामी ओपन टेनिस के दूसरे दौर में एंडी मर्रे को 6 . 4, 6 . 2 से हराया और अब उनकी नजरें सेमीफाइनल में पहुंचकर नंबर वन रैंकिंग हासिल करने पर लगी हैं।

डेनिल मेदवेदेव

इस समय नंबर वन पर सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं। पिछले 18 साल में सिर्फ पांच पुरूष खिलाड़ी नंबर एक रैंकिंग तक पहुंचे हैं जिनमें जोकोविच, रफेल नडाल, रोजर फेडरर, मेदवेदेव और मर्रे शामिल हैं। मेदवेदेव तीन सप्ताह तक नंबर वन रहे लेकिन सोमवार को जोकोविच फिर शीर्ष पर पहुंच गए। एक अन्य मैच में गत चैम्पियन हुबर्ट हुरकाज ने आर्थर रिंडरनेक को 7 . 6, 6 . 2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

एंडी मर्रे

महिला वर्ग में नाओमी ओसाका कोर्ट पर उतरे बिना चौथे दौर में पहुंच गई। उन्हें कैरोलिना मुचोवा ने वाकओवर दिया । बेलिंडा बेंचिच ने हीथर वाटसन को 6 . 4, 6 . 1 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता डेनियेले कोलिंस ने वेरा ज्वोनारेवा को 6 . 1, 6 . 4 से शिकस्त दी। वहीं ओंस जबाउर ने केइया कानेपी को 6 .3, 6 . 0 से हराया।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: कोलकाता का दमदार आगाज, चैंपियन चेन्नई को पहले ही मैच में किया चित

संबंधित समाचार