सीएम योगी ने स्पाइसजेट की गोरखपुर-वाराणसी उड़ान का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। रविवार यानि आज से गोरखपुर से कानपुर और काशी के लिए उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। राजधानी लखनऊ में सीएम योगी उड़ान योजना के तहत इंटर स्टेट फ्लाइट गोरखपुर से वाराणसी का वर्चुअली शुभारंभ किया। सरकार ने गोरखपुर से वाराणसी के लिए 12 फ्लाइट्स की व्यवस्था की है। क्षेत्रीय उड़ान योजना के …

वाराणसी। रविवार यानि आज से गोरखपुर से कानपुर और काशी के लिए उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। राजधानी लखनऊ में सीएम योगी उड़ान योजना के तहत इंटर स्टेट फ्लाइट गोरखपुर से वाराणसी का वर्चुअली शुभारंभ किया। सरकार ने गोरखपुर से वाराणसी के लिए 12 फ्लाइट्स की व्यवस्था की है। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत यह सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी विमानन कंपनी स्पाइस जेट को मिली है।

दोनों शहरों तक पहुंचने में 20-25 मिनट लगेंगे। दोनों फ्लाइट्स की लगभग 90 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 27 मार्च से 29 अक्तूबर तक अपना समर शेड्यूल जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस संकल्प की पूर्ति करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करेगा। आज उत्तर प्रदेश के नौ एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हो चुके हैं। यह पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। पांच वर्ष पहले यूपी के जो एयरपोर्ट क्रियाशील थे।

उनसे देश के मात्र 25 गंतव्यों तक ही यात्रा हो पाती थी। अब हम वर्तमान में प्रदेश से देश के 75 गंतव्यों की यात्रा हवाई मार्ग से कर सकते हैं।  आज गोरखपुर से वाराणसी को जोड़ने के लिए आरंभ हुई वायु सेवा अभिनंदनीय है। यह सेवा गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।

स्पाइस जेट की विमान संख्या (एसजी-2747) 27 मार्च से रोजाना कानपुर से गोरखपुर दोपहर 12.35 पर आएगी और यहां से 12.55 बजे कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। वहीं विमान संख्या (एसजी-2949) 27 मार्च से रोजाना वाराणसी से गोरखपुर सुबह 9।35 बजे आएगी और 9.55 बजे गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी।

इन उड़ानों के साथ ही स्पाइस जेट ने कोलाकाता के लिए एक और सेवा शुरू की है। स्पाइस जेट की एसजी 362 रोजाना शाम सात बजे गोरखपुर आएगी और यहां से 7.30 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी। यात्रियों को राहत देते हुए अथॉरिटी ने बेंगलुरू की बंद चल रही फ्लाइट को उड़ान की मंजूरी दे दी है। यह सेवा भी 27 मार्च से शुरू हो जाएगी।

पढ़ें- इटावा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार