IPL 2022: दो साल बाद ‘मैन ऑफ द मैच का खिताब’ मिला तो भावुक हो गए उमेश यादव, कही दिल को छू लेने वाली बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले उमेश यादव दो साल बाद किसी खिताब को पाकर इमोशनल हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उमेश यादव ने पहले ओवर में ही ऋतुराज गायकवाड़ का …

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले उमेश यादव दो साल बाद किसी खिताब को पाकर इमोशनल हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उमेश यादव ने पहले ओवर में ही ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट निकालकर कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। उमेश यादव ने चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट झटके और उन्हें अपने प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

आपको बता दें कि उमेश मैन ऑफ द मैच का खिताब का लेते वक्त काफी इमोशनल नजर आए। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के वक्त भी वह अपनी गेंदबाजी और खिताब को लेकर इमोशनल दिखे। उमेश को इस मुकाबले में कुल तीन इनाम मिले।

Image

गायकवाड़ और कॉन्वे का किया शिकार 
तेज गेंदबाज ने नई गेंद से विकेट निकालकर चेन्नई के बल्लेबाजों को अपने हाथ खोलने का मौका नहीं दिया, उन्होंने चेन्नई के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन रवाना किया। ऋतुराज गायकवाड़ बिना कोई खाता खोले और डेवोन कॉन्वे सिर्फ तीन रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। शुरुआत में ही चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया। जिसकी वजह से सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट पर 131 रन बना सकी। एक समय चेन्नई का स्कोर 10.5 ओवर में 5 विकेट पर 61 रन हो गया था लेकिन अंत में एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए नाबाद 70 रन की साझेदारी करके टीम को 131 रन तक पहुंचाया। उमेश यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दो साल बाद आया है ये दिन 
उमेश दो साल बाद मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल कर काफी खुश दिखे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, ‘कभी-कभी आता है ऐसा दिन, मेरा तो दो साल के बाद ऐसा दिन आया है, मैं अपने प्रदर्शन को लेकर काफी खुश हूं।’ इसमें काफी वक्त लगा क्योंकि काफी लंबे समय से सफेद गेंद से क्रिकेट भी नहीं खेली है। कप्तान और हेड कोच का पहले मैच से मुझपर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया। मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं।

ये भी पढ़ें : Miami Open : डेनिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को हराया, नजरें नंबर वन रैकिंग पर

 

संबंधित समाचार