बाराबंकी: शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार में बैठे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सफदरगंज- बदोसराय मार्ग पर रविवार को एक कार में आग लग गई। हालांकि कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार काफी देर तक सड़क पर जलती रही। पंजरौली शारदा सहायक नहर पुल के समीप कोठी से परसपुर जा रही डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग से गाड़ी जलकर …

बाराबंकी। सफदरगंज- बदोसराय मार्ग पर रविवार को एक कार में आग लग गई। हालांकि कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार काफी देर तक सड़क पर जलती रही।

पंजरौली शारदा सहायक नहर पुल के समीप कोठी से परसपुर जा रही डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग से गाड़ी जलकर पूरी तरह हुई राख हो गई। इसमें बैठे एक ही परिवार के पति पत्नी व तीन बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तभी आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें-इन्वरशिया के दूसरे दिन फरहान अख्तर ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में बांधा समां

संबंधित समाचार