मुरादाबाद : 28 मार्च को मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जिले भर में होगी प्रतियोगिता
मुरादाबाद, अमृत विचार। नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) की वैज्ञानिक सोच को सम्मान देने के लिए 28 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाएगा। इसमें सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर वैज्ञानिकी प्रतियोगिता जिले में होगी। इसमें क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) की वैज्ञानिक सोच को सम्मान देने के लिए 28 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाएगा। इसमें सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर वैज्ञानिकी प्रतियोगिता जिले में होगी। इसमें क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र भी शामिल होगा।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति सजग, आकर्षित व प्रेरित करने के साथ जन साधारण को विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। क्योंकि विज्ञान के बिना विकास के पथ पर तीव्रता से नहीं बढ़ा जा सकता है। सर वेंटन रमन के रमन प्रभाव की खोज की घोषणा और 1930 में उन्हें इसके लिए नोबल पुरस्कार मिलने के चलते राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र मुरादाबाद के क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि विज्ञान प्रदर्शन व कार्यक्रम में अंध विश्वासों व रूढ़िवादिता के विरूद्ध वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन और उनकी व्याख्या की जाएगी। ख्याति प्राप्त जनपदवासी वैज्ञानिक, तकनीकीविद, चिकित्सक, पुरस्कृत विज्ञान शिक्षक या इनोवेटर का व्याख्यान होगा। जल व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। आयोजन में प्लास्टिक, पालीथिन, थर्माकोल व अन्य नान बायोडिग्रेबल वस्तुओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
नगर शिक्षाधिकारी नगेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर के समीप आयोजन में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें लोगों को विज्ञान के प्रयोगों व तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। विज्ञान माडल्स का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मंडल के लोगों को सरकार में सीधी पैरवी की उम्मीद को लगेगा झटका
