अयोध्या: अविवि की महिला किक बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते सात मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला किक बॉक्सरों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नये खेल अध्याय की शुरुआत की। विश्वविद्यालय महिला किक बॉक्सिंग टीम के मैनेजर …

अयोध्या। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला किक बॉक्सरों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नये खेल अध्याय की शुरुआत की।

विश्वविद्यालय महिला किक बॉक्सिंग टीम के मैनेजर डॉ. अनुराग पाण्डेय के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने रिंग फुल कॉन्टेक्ट इवेन्ट के 60 किलोग्राम भार वर्ग में सोनाली ने सिल्वर मेडल, 48 किलोग्राम भार वर्ग में जागृति गौतम ने ब्रॉन्ज मेडल, 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में श्रुति गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

वहीं मैट पॉइंट फाइटिंग इवेन्ट के 50 किलोग्राम भार वर्ग में सारिका चन्द ने ब्रॉन्ज मेडल, 60 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया पाण्डेय ने ब्रॉन्ज मेडल, 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी चन्द ने ब्रॉन्ज मेडल और 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उत्तरांशी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह व क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह और क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने छात्राओं को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ‘हरे कृष्णा…हरे राम’ से गूंजा शहर, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

संबंधित समाचार