परमाणु समझौते की बहाली की उम्मीदों के बीच ईरान में यूरोपीय संघ के राजदूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। यूरोपीय संघ के एक प्रमुख राजदूत ने ईरान के शीर्ष परमाणु वार्ताकार अली बाघेरी कानी के साथ रविवार को बैठक की। ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। यूरोपीय संघ के राजदूत एनरीक मोरा और कानी के बीच बैठक के दौरान परमाणु समझौते को बहाल करने जैसा अहम मुद्दा भी उठा। …

तेहरान। यूरोपीय संघ के एक प्रमुख राजदूत ने ईरान के शीर्ष परमाणु वार्ताकार अली बाघेरी कानी के साथ रविवार को बैठक की। ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। यूरोपीय संघ के राजदूत एनरीक मोरा और कानी के बीच बैठक के दौरान परमाणु समझौते को बहाल करने जैसा अहम मुद्दा भी उठा।

ईरान ने इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी और कहा कि राजदूतों ने परमाणु समझौते के बारे में फिर से चर्चा की। कानी ने दोहराया कि ईरान का मानना है कि अगर अमेरिका वाजिब मांगे रखे तो परमाणु समझौता हो सकता है । गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को परमाणु समझौते से अलग कर लिया था, तब से इस समझौते को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इस बीच पहली बार शनिवार को ईरान के शीर्ष राजनयिक ने देश की उस मांग पर सार्वजनिक तौर पर लचीलेपन का संकेत दिया ,जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन, ईरान के शक्तिशाली अर्धसैनिक बल, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को विदेशी आतंकवादी संगठन मानना बंद करे।

हालांकि अमेरिका के सहयोगी देशों ने ईरान की इस मांग पर लगातार चिंता व्यक्त की है। जैसे की इजराइल का कहना है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड पर से प्रतिबंध हटाने से ईरान समर्थित हिजबुल्ला के आंतकवादी संगठन लेबनान में और यमन में हूती विद्राही और मजबूत होंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव