व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव कोरोना संक्रमित, जो बाइडेन के साथ यूरोप की यात्रा पर गई थीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रमुख उप प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित पाई गई हैं। वह राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ यूरोप की यात्रा पर गई थीं। करीन ने रविवार कहा कि वह आखिरी बार 26 मार्च को एक बैठक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए देखी गई थी। सीडीसी दिशानिर्देशों …

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रमुख उप प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित पाई गई हैं। वह राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ यूरोप की यात्रा पर गई थीं। करीन ने रविवार कहा कि वह आखिरी बार 26 मार्च को एक बैठक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए देखी गई थी।

सीडीसी दिशानिर्देशों के अनुसार इसे निकट संपर्क नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा, “पूर्ण टीकाकरण और बुस्टर डोज का धन्यवाद, मैंने हल्के लक्षणों का अनुभव किया है।”

उन्होंने कहा, “व्हाइट हाउस कोविड -19 दिशा निर्देशों के अनुसार, मैं घर से काम करूंगी और पांच दिनों की आइसोलेशन अवधि और एक निगेटिव परीक्षण होने पर काम पर लौटने की योजना है।” इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी के कोविड संक्रमित पाये जाने पर उन्हें  बाइडेन के साथ अपनी यूरोप यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें : Ukraine Russia War : यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला, जेलेंस्की का दावा- रूस ने मारियुपोल के 2000 बच्चों की चोरी की

संबंधित समाचार