घर पर बनाएं मार्केट जैसा गार्लिक ब्रेड रोल, ट्राई करें सालसा डिप के साथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Garlic Bread Roll Recipe: आज-कल लोगों को नए-नए आइटम खाने का शौक चढ़ा रहता है। लोग अक्सर बहार जाते हैं तो गार्लिक ब्रेड रोल जरूर ट्राई करते हैं। सभी को पता है कि गार्लिक ब्रेड की तरह गार्लिक ब्रेड रोल भी बहुत टेस्टी होता है। आप इसे सालसा डिप, स्प्रेड या सॉस के साथ खा …

Garlic Bread Roll Recipe: आज-कल लोगों को नए-नए आइटम खाने का शौक चढ़ा रहता है। लोग अक्सर बहार जाते हैं तो गार्लिक ब्रेड रोल जरूर ट्राई करते हैं। सभी को पता है कि गार्लिक ब्रेड की तरह गार्लिक ब्रेड रोल भी बहुत टेस्टी होता है। आप इसे सालसा डिप, स्प्रेड या सॉस के साथ खा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का इजी तरीका।

सामग्री

1।5 कप सूजी
आधा कप मैदा
आधा चम्मच ड्राई यीस्ट
आधा चम्मच चीनी पाउडर
स्वादानुसार नमक
आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
3 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
4 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 चम्मच चिली फ्लेक्स
1 चम्मच पास्ता या पिज्जा सीजनिंग
बटर

गार्लिक ब्रेड रोल बनाने का तरीका

रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और मैदा लें। इसमें नमक, चीनी पाउडर या बूरा और यीस्ट डालें और अच्छे से मिला लें। अब गुनगुने पानी का यूज़ कर आटा गूथ लें।

आटे में एक चम्मच बटर डालकर आटे को चिकना कर दें। आटे को 2 घंटे के लिए ढक कर रखें।

एक बर्तन में चीज़, लहसुन, बारीक कटा हरा धनिया, चिली फ्लेक्स और सीजनिंग डाल कर अच्छे से मिला लें।

इस आटे की परत या रोटी के ऊपर बटर और चीज वाला मिश्रण लगाएं। इसके बाद एक और आटे की परत लगा लें।

अब आटे को गोल-मोटी स्टिक का आकार दें और टाइट रोल बना लें। हम इसे माइक्रोवेव में बनाएंगे। इसलिए एक बेकिंग ट्रे लें और रोल किए हुए आटे को ढक कर 2 घंटे के लिए रख दें।

रोल को माइक्रोवेव में इसे 15 मिनट के लिए बेक कर लें।

उसे बाहर निकालें और उसके ऊपर बटर लगा लें। इसके बाद रोल्स को गोल टुकड़ों में काट लें और खाएं गर्मा गर्म रोल।

पढ़ें-Oscar 2022 : ऑस्कर पुरस्कार समारोह में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन, 30 सेकेंड का मौन रखकर किया युद्ध का विरोध

संबंधित समाचार