मुख्तार अंसारी की लखनऊ कोर्ट में हुई पेशी, 8 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
लखनऊ। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का काफिला लखनऊ कोर्ट में पहुंच गया है। कैसरबाग स्थित उच्च न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट के कोर्ट रूम संख्या 215 में मुख्तार की पेशी हो गई है। मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी के बाद अब अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। मुख्तार को फिर से बांदा जेल लेकर …
लखनऊ। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का काफिला लखनऊ कोर्ट में पहुंच गया है। कैसरबाग स्थित उच्च न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट के कोर्ट रूम संख्या 215 में मुख्तार की पेशी हो गई है। मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी के बाद अब अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। मुख्तार को फिर से बांदा जेल लेकर जाया जा रहा है।
सुबह 7:30 बजे बांदा जेल से एक एंबुलेंस और वज्र वाहन बाहर निकला। इसके वीडियो पोस्ट करके अब्बास ने बताया कि बांदा से लखनऊ ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्तार को पेशी के सिलसिले में लखनऊ लाया जा रहा है। इसलिए, रात में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है।
अब्बास ने आरोप लगाया और पोस्ट शेयर करके कहा कि अभी रात लगभग 3 बजे कथित उच्च अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते हुए बांदा जेल से बाहर निकले।
अधिकारियों की चुप्पी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है’। साढ़े पांच बजे एक और पोस्ट में अब्बास ने लिखा कि सारी रात तथाकथित उच्च अधिकारी बांदा जेल के अंदर-बाहर करते रहे और मीडिया द्वारा किए सवालों से बचते रहे। अब एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी है, लेकिन प्रशासन अभी भी मौन है’।
