दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, धुंए के कारण लोग नहीं ले पा रहे सांस
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई है। आग लगने की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड के पांच दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी आग के कारण हर तरफ धुआं ही धुआं …
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई है। आग लगने की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड के पांच दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी आग के कारण हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।
धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में भी फैल गया है। गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग के कारण हर तरफ धुआं फैल गया है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों ने दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड ने तत्काल पांच गाड़ियां मौके पर भेज दीं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पड़ें- मान ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सेवा नियमावली लागू करने पर शाह की आलोचना की
