बरेली: इमरजेंसी में आया संक्रमित मरीज, 5 मिनट में वार्ड में शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे 300 बेड कोविड अस्पताल स्थित कोरोना फ्लू कार्नर में मरीज जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। तत्काल मरीज ने 108 एंबुलेंस पर कॉल की। 5 मिनट बाद एंबुलेंस रोगी को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंच गई। यहां मरीज के पहुंचने के बाद स्टाफ ने तुरंत रोगी का आक्सीजन …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे 300 बेड कोविड अस्पताल स्थित कोरोना फ्लू कार्नर में मरीज जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। तत्काल मरीज ने 108 एंबुलेंस पर कॉल की। 5 मिनट बाद एंबुलेंस रोगी को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंच गई। यहां मरीज के पहुंचने के बाद स्टाफ ने तुरंत रोगी का आक्सीजन और ब्लड प्रेशर चेक किया।

5 मिनट में रोगी को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शासन के आदेश पर कोरोना को लेकर यह मॉक ड्रिल की गई। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. दीपक ओहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बलवीर सिंह व 300 बेड कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्रा मौजूद रहे।

स्टाफ से एडी ने किए सवाल

मॉक ड्रिल के दौरान एडी हेल्थ ने कोविड वार्ड में मौजूद स्टाफ से मरीज के प्राथमिक उपचार और देखरेख संबंधी पूछताछ की। स्टाफ ने सभी सवालों के जवाब दिए। वहीं, एडी ने आदेश दिया कि भविष्य में अगर कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में वृद्धि होती है और मरीज भर्ती होते हैं तो उनकी देखभाल व उपचार ठीक प्रकार से किया जाए।

ये भी पढ़ें-

बरेली:  ग्लैंडर्स को लेकर जिले में हाई अलर्ट

संबंधित समाचार