देवरिया: डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, एक ट्वीट से उड़ाई महकमे की नींद
देवरिया। गोरखपुर के देवरिया-कुशीनगर एमएलसी पद के लिए डॉ। कफील खान के एक ट्वीट ने लखनऊ से लेकर देवरिया तक के स्वास्थ्य महकमे को हिला कर रख दिया। डॉ। कफील खान सपा से उम्मीदवार हैं और बीते दिनों वह एक घायल महिला का इलाज एम्बुलेन्स मे ही करने लगे। इलाज के दौरान कई दवाइयां और …
देवरिया। गोरखपुर के देवरिया-कुशीनगर एमएलसी पद के लिए डॉ। कफील खान के एक ट्वीट ने लखनऊ से लेकर देवरिया तक के स्वास्थ्य महकमे को हिला कर रख दिया। डॉ। कफील खान सपा से उम्मीदवार हैं और बीते दिनों वह एक घायल महिला का इलाज एम्बुलेन्स मे ही करने लगे। इलाज के दौरान कई दवाइयां और स्वास्थ्य उपकरण गायब थे। इस विडियो को डॉ कफिल ने ट्वीट कर स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
डॉ कफील खान ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत दुखी हूं, कल जिनको गोरखपुर रेफ़र किया था उनका इंतकाल हो गया। मिश्रा जी की मां जिस 108 एम्बुलेंस से लायी गयी थी उसका ऑक्सिजन सिलेंडर ख़ाली था। सदर हॉस्पिटल देवरिया में ना अंबु बैग था, ना लेरिंगोस्कोप था, ना ईटी ट्यूब, ना जीवन रक्षक औषधि। मिश्रा जी की मां का भी देहांत हो गया।
सेवा से बर्खास्त हो चुके डॉ कफील खान जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी पहुंचे जहां उन्होंने कई मरीजों की जान बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन स्वास्थ्य उपकरणों और दवाइयों के अभाव में महिला की मौत हो गई।
इस बात की जानकारी डॉ। कफिल ने ट्विटर के माध्यम से शासन-प्रशासन को दी।मामला संज्ञान में आते ही लखनऊ से लेकर देवरिया तक हड़कंप मच गया। वहीं, देवरिया जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से पूछताछ शुरु हो गई।
हालांकि इस पूरे प्रकरण को स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन दबाने में जुटा है, लेकिन डीएम आशुतोष निरंजन ने इस पूरे प्रकरण पर त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है और जांच के बाद व्यापक कार्रवाई की बात कही है।
